करें (Do's)
- धोखाधड़ी के मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से रिपोर्ट करें।
- निकटतम पुलिस थाने में शिकायत और FIR दर्ज करें और शिकायत की प्रति बैंक शाखा में जमा करें।
- धोखाधड़ी किए गए खाते से उपलब्ध राशि को सुरक्षित खाते में स्थानांतरित करें।
- उपयोग में न होने पर हमेशा डेस्कटॉप / लैपटॉप को लॉग-ऑफ और बंद करें।
- केवाईसी या कार्ड समाप्ति से संबंधित अपडेट के लिए हमेशा शाखा से संपर्क करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त Transaction Alerts की समीक्षा करें।
न करें (Don'ts)
- अपना यूजर-आईडी / OTP / पासवर्ड / पिन / कार्ड विवरण / CVV किसी के साथ साझा न करें।
- SMS / ई-मेल / WhatsApp पर प्राप्त संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
- फोन पर KYC या कार्ड अपडेट करने के लिए भेजे गए लिंक पर जानकारी साझा न करें।
- अपने मोबाइल या लैपटॉप पर अविश्वसनीय एप्स डाउनलोड न करें।
- पैसे प्राप्त करने के लिए QR कोड / पिन / लिंक स्कैन न करें।
- ATM पर अजनबियों से मदद न लें और अपने कार्ड पर PIN न लिखें।
- पुरस्कार राशि या सरकारी सहायता वाले संदेशों का जवाब न दें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट को नज़रअंदाज़ न करें।
- ब्राउज़र में पासवर्ड सेव न करें।
- यदि कोई पीछे खड़ा हो तो भुगतान क्रेडेंशियल दर्ज न करें।